इनफर्टिलिटी क्या होती है? इनफर्टिलिटी का इलाज
इनफर्टिलिटी एक बहुत गंभीर समस्या है। जिसके कारण बहुत से कपल्स की गोद सूनी ही रह जाती है। आज की भागम भाग वाली जिंदगी तथा खराब किस्म के खान पान के चलते इनफर्टिलिटी की समस्या आम बात हो गई है। इनफर्टिलिटी के कारण शादी शुदा जोड़े गर्भ धारण नहीं कर पाते हैं। यदि इस समस्या के चलते किसी महिला को गर्भ धारण हो भी जाए तो गर्भपात होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके साथ ही जीवित बच्चों को जन्म न दे पाना भी इनफर्टिलिटी के अंतर्गत ही आता है। इनफर्टिलिटी पुरूष व महिलाओं दोनों को ही होती है : लोगों में भ्रांति है कि इनफर्टिलिटी सिर्फ महिलाओं में ही होती है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इनफर्टिलिटी की दशा में जहां महिलाओं में अंडों नहीं बनते हैं , वहीं पुरूषों में स्पर्म की कमी होती है। यदि जोड़े में से किसी एक को भी इनफर्टिलिटी की समस्या है , तो उन्हें संतान का सुख नहीं मिल सकता है। इनफर्टिलिटी को कैसे पहचाना जा सकता है ? इनफर्टिलिटी को लक्षणों के आधार पर पहचाना नहीं जा सकता है। इसके लिए आपको जांचें करवाने की आवश्यक्ता होगी। महिलाओं में गर्भाशय से संबंधित समस्याएं जै